Breaking News

अल्मोड़ाः मांग पूरी नहीं होने पर भड़के ठेकेदार, सरकारी निर्माण शाखाओं के दफ्तरों में की तालाबंदी

अल्मोडा। पांच गुना अधिक रायल्टी के शासनादेश को शीघ्र निरस्त करने समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत पंजीकृत ठेकेदारों ने सोमवार को कई सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। आक्रोशित ठेकेदारों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

हिमालयन वेल्फेयर कांट्रेक्टर सोसाइटी के बैनर तले विभागीय ठेकेदारों ने पीडब्ल्यूडी दफ्तर, पीएमजीएसवाइ व जल संस्थान में जाकर तालाबंदी की। ठेकेदार अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। जिसमें निर्माण कार्यों में पांच गुना अधिक रायल्टी के शासनादेश को शीघ्र निरस्त करने, ठेकेदारों के नवीनीकरण एवं रजिस्ट्रेशन के लिए बनाई गई नई नियमावली को निरस्त कर पुरानी व्यवस्था लागू करने, निर्माण कार्यों में समय वृद्धि व विचलन में बिन कारण हो रही देरी में प्रकरण में सरलता करने व ठेकेदारों के किए गए निर्माण कार्यों के देयकों को तीन दिनों के अंदर भुगतान करने की मांग शामिल है।

इस दौरान अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, सचिव पृथ्वीराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमर बिष्ट, भूपेंद्र भोज, पूरन चंद्र पालीवाल, विक्रम सिंह, प्रयाग बिष्ट, राजेंद्र सिंह कैड़ा, रोहित रौतेला, अकरम खान, संजय बोरा, पंकज कुमार, दिवान आर्या, गोपाल सिंह बिष्ट, बालम सिंह, शेर सिंह समेत कई ठेकेदार मौजूद रहे।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …