अल्मोड़ा। नगर के व्यवसाई प्रेम सिंह कार्की के पिता भीम सिंह कार्की का आकस्मिक निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनकी उम्र 75 वर्ष थी।
लमगड़ा ब्लॉक के चैन्ली गांव निवासी स्व. कार्की का कुछ दिनों से यहां जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीते बुधवार को इलाज के लिए परिजन उन्हें हल्द्वानी ले जा रहे थे। इस दौरान उनका रास्ते में निधन हो गया। गुरुवार को स्थानीय विश्वनाथ घाट में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र मंगल सिंह कार्की व प्रेम सिंह कार्की ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
स्व. भीम सिंह कार्की अपने पीछे 2 पुत्र एक पुत्री समेत भरा पूरा छोड़ गए है। उनके पुत्र प्रेम सिंह कार्की यहां चौघानपाटा में अपना प्रतिष्ठान चलाते है। स्व. कार्की वर्ष 2010 में जिला पंचायत से सेवानिवृत्व हुए थे। उनके निधन पर नगर व्यापार मंडल समेत नगर के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News