Breaking News

अल्मोड़ाः मेले व महोत्सव में बाहरी व्यापारियों के बढ़ते हस्तक्षेप पर व्यापार मंडल ने जताई आपत्ति, दी यह बड़ी चेतावनी

अल्मोड़ाः शहर में बाहरी व्यापारियों के बढ़ते हस्तक्षेप पर नगर व्यापार मंडल ने कड़ी आपत्ति जताई है। व्यापारियों ने कहा कि मेला व अन्य महोत्सव में झूले व सर्कस की आड़ में पूरा बाजार लगा दिया जाता है। नगर व्यापार मंडल पूर्व में भी इसका विरोध करते आया है और भविष्य में भी इसका विरोध करेगा। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इसका समर्थन करेगा तो उसका भी विरोध किया जाएगा।

बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि नगर में होने वाले मेले, महोत्सव व अन्य कार्यक्रमों में झूले, सर्कस व हस्तशिल्प बाजार लगाने की अनुमति है। लेकिन कई लोग झूले व सर्कस की आड़ में पूरी बाजार लगा रहे है। जिससे व्यापारियों व उनके व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करता है और जल्द ही इस मामले में प्रशासन से बातचीत की जाएगी।

सुशील साह ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों व अन्य कार्यक्रमों से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन व्यापार मंडल को विश्वास में लिए बगैर कार्यक्रमों की आड़ में अगर बाजार लगाई जाती है तो व्यापार मंडल इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी व्यापारी एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …