देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ लगातार नकल माफियाओं को गिरफ्तार कर रही है। मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को दबोचा है। पूरे मामले में ये 22वीं गिरफ्तारी है।

कुछ छात्रों के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ के बाद एसटीएफ ने जगदीश गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित जगदीश गोस्वामी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है।
अभियुक्त द्वारा अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा के पहले रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र एवं उत्तर याद कराया गया। फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News