अल्मोड़ा: जिले के दन्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गयी। जबकि वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना आज सुबह करीब 6.10 बजे की है। दन्या थाना क्षेत्र के ओखलगाड़, बसोली के पास एक पिकअप वाहन संख्या- यूके04 ए- 4024 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत 2 लोग सवार थे।
हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गयी। जिसकी पहचान ग्राम बागड़ीहाट, तहसील डीडीहाट, पिथौरागढ़ निवासी हरीश सिंह पाल पुत्र तेजपाल सिंह के रूप में हुइ है। जबकि दूसरा व्यक्ति अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पिकअप वाहन परचून के सामान से लदा हुआ था। जो कि हल्द्वानी से अस्कोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
India Bharat News Latest Online Breaking News