Breaking News
News logo
News logo

अल्मोड़ाः कल बाजार खुलने को लेकर है कन्फ्यूजन तो पढ़ लीजिए यह खबर

अल्मोड़ाः 4 सितंबर यानि रविवार को अल्मोड़ा बाजार खुली रहेगी। महाष्टमी पर्व के चलते नगर व्यापार मंडल ने यह फैसला किया है।

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि बीते 1 सितंबर से नंदा देवी मेले का आगाज हो चुका है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी मेले में पहुंचते है।

उन्होंने बताया कि नंदा देवी मंदिर भी मुख्य बाजार से लगा हुआ है और 4 सितंबर यानि कल नंदाष्टमी पर्व भी है। लोगों की सुविधा को देखते हुए रविवार को बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …