Breaking News

अल्मोड़ाः जयंती पर भाजपाईयों ने गांधी-शास्त्री को किया नमन, चलाया स्वच्छता अभियान

अल्मोड़ाः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 जयंती तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती पर भाजपाईयों ने इन महान विभूतियों को नमन किया। गांधी पार्क में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के नगर मंडल की ओर से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के तहत पार्क में सफाई अभियान चलाया।

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश की आजादी में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति से देश के सभी लोगों को एकत्र कर अंग्रेजो के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका।

नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी के विचार को आगे बढ़ाया। जिससे आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता गांधी के विचारों पर आगे चलते हुए आज खादी वस्त्र उद्योग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है और हम सब को भी खादी वस्त्र खरीद कर इस उद्योग से जुड़े कामगारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहिए।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष सुनील जोशी, बीना नयाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बोरा, रमा जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान, आशीष कुमार, मनीष जोशी, आशीष गुरुरानी, मुकुल कुमार, पीयूष कुमार, निखिल टम्टा, हवालबाग मंडल महामंत्री मदन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …