इंडिया भारत न्यूज डेस्कः मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 4 जिलों में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर व पौड़ी गढ़वाल में शनिवार यानि 8 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।
पिथौरागढ़ के डीएम डॉ. आशीष चौहान, चंपावत के डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, बागेश्वर की डीएम रीना जोशी व पौड़ी गढ़वाल के डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने 8 अक्टूबर को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश की घोषणा की है।
यहां देखें आदेश-




हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News