
अल्मोड़ा: दीपावली पर्व पर बाजार से खरीदारी का प्लान बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। आगामी रविवार को यानि 23 अक्टूबर को अल्मोड़ा बाजार पूर्ण रूप से खुला रहेगा। दीपावली पर्व के चलते नगर व्यापार मंडल ने यह फैसला किया है।
अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल सुशील साह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सुविधा व व्यापारी हित को देखते हुए रविवार को बाजार को खुला रखने का फैसला किया है। लोग खरीदारी करने आ सकते है। उन्होंने लोगों से आनलाइन खरीदारी न कर स्थानीय बाजार से खरीदारी करने की अपील की है।
इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है। लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है। वहीं 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी। 24 अक्टूबर को निशित काल में भी अमावस्या तिथि होगी। इसलिए इस साल 24 अक्टूबर को ही पूरे देश में दीपावली पर्व मनाया जाएगा।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News