हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय हल्द्वानी दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने ज़िलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए की गई समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
इससे पहले सोमवार शाम सीएम धामी के हल्द्वानी पहुंचने परबीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौलापार स्थित सर्किट हाउस बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सीएम धामी ने बैठक भी की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हल्द्वानी की सड़कों की जायजा लेने निकले। उनके साथ हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डॉक्टर चंद्रपाल सिंह रौतेला भी थे।
इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जनपद के सभी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News