Breaking News

Almora breaking: कार व KMOU बस की जोरदार भिड़ंत, यात्रियों की मची चीख पुकार

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे में सेंटर स्कूल के पास शनिवार को एक कार व केएमओयू बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे के दोनों टायर फट गए। हादसे के दौरान यात्रियों की चीख पुकार निकल पड़ी। एक्सीडेंट के बाद काफी देर तक हाइवे में जाम की स्थिति बनी रही।

केएमओयू बस कोसी से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। जबकि कार अल्मोड़ा से कोसी की ओर जा रही है। स्यालीधार से आगे साइंस पार्क व सेंटर स्कूल के पास ठीक मोड़ में कार व बस की टक्कर हो गई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है।

खबर में अपडेट जारी…

 

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …