Breaking News

कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है: कर्नाटक

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हवालबाग विकासखण्ड में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व दर्जामंत्री एवं उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है।देश की सबसे पुरानी और मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आज से 137 साल पुरानी है। इस पार्टी का इतिहास आजादी के पूरे संघर्ष से जुड़ा हुआ है। कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया तथा स्वतन्त्रता आन्दोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष शिवराज नयाल ने की तथा संचालन रमेश भाकुनी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी ने शिरकत की।

कार्यक्रम में गोपाल खोलिया, नरेन्द्र कुमार, देव सिंह भोजक, पूरन सिंह, शिवराज नयाल, भुवन आर्या, इंटक जिलाध्यक्ष गौरव कांडपाल, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, रोहित शैली, हेम जोशी, नवीन आर्या, लक्की, विनोद, पान सिंह, मनोहर भाकुनी, पूरन सिंह, परितोष जोशी, हरीश खोलिया, विनोद सिंह राणा, रमेश चंद्र, राजेन्द्र जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …