अल्मोड़ा: चौघानपाटा दुर्गा समिति की ओर से शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित बाल भैरव मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया। दोपहर में कई घंटे तक भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के महिला, पुरुष, बच्चे, व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। आयोजकों द्वारा बारी-बारी से लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
माघ के पावन महीने में नगर के कई मंदिरों में हर साल माघी खिचड़ी का आयोजन कराया जाता है। पूरे महीने यह सिलसिला चलता रहता है। इस दौरान भक्त भगवान से मांगी गई मुराद पूरी होने पर उन्हें खिचड़ी का भोग लगाते हैं।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष चौघानपाटा दुर्गा समिति गोविंद बल्लभ जोशी, सभासद हेम चंद्र तिवारी, सौरभ वर्मा, पूर्व सभासद मनीष जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, मयंक बिष्ट, अमन, वीरेंद्र आर्य, दिनकर भट्ट, राकेश जोशी, सोनी, मनोज नाथ, अशोक गोस्वामी, अशोक मेहता, पूरन रौतेला, गुंजन चम्याल, सूरज वाणी, पंकज कांडपाल, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, भैरव गोस्वामी, अजय वर्मा, ललित सतवाल, आशीष भारती, मोहन देवली अर्जुन सिंह बिष्ट, विक्रम बिष्ट, प्रतेश पांडे, रितिक राज, कमल बिष्ट, आलोक गोयल, राहुल गोस्वामी, बालम वाणी, ललित जोशी, आनंद सिंह कनवाल, अमन अधिकारी, परितोष जोशी, कौशल चौधरी, बलवंत राणा, पवन साह, रॉबिन मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News