Breaking News

अल्मोड़ा: ​​अबीर गुलाल लगा कर महिला होल्यारों ने गाए होली के गीत.. इन महिलाओं को किया सम्मानित

अल्मोड़ा। चीर बंधन व रंग पड़ने से पहले ही अल्मोड़ा में होली पूरे शबाब पर है। पुरूषों के बाद अब महिलाओं की बैठकी होली भी शुरू हो गई है। होली को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह, उमंग व जोश है।

मंगलवार को सर्वदलीय महिला संस्था (मां नंदा कमेटी) की ओर ये ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर के प्रांगण में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला होल्यारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी।

इस मौके पर महिला होल्यारों द्वारा सिद्धी को दाता विघ्न विनाशन होली खेलें गिरजापति नंदन, लाओ भवानी अक्षत चंदन होली खेलें गिरजापति नंदन.., खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा.., अंबा के भवन बिराजै होली..अंबा के भवन बिराजै होली.., आओ आओ गिरिराज खेलें होली आदि होली गीतों का गायन किया। इस मौके पर महिलाओं झोड़ा, नृत्य आदि की भी प्रस्तुति दी। होली को लेकर महिला होल्यारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

होली कार्यक्रम के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्वदलीय महिला संस्था से जुड़ी छह महिलाओं लता कांडपाल, गंगा पांडे, प्रियंका भट्ट, अल्का पांडे, भगवती मटेला व बिमला बोरा आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव विद्या बिष्ट, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, व्यवस्थापक गीता मेहरा, सदस्य किरन साह, गीता आर्या, सुधा पंत, लक्की वर्मा, मोहनी कनवाल, राधा राजपूत, गीता बिष्ट, हरिता नेगी, राधा पांडे, दीपा भंडारी समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

 

 

 

Check Also

Almora: नामांकन का आखिरी दिन… कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, उपपा, बीएमपी के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। चुनाव के प्रथम …