Breaking News
Oplus_131072

पंचायत चुनाव 2025:: प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की हुई जांच, पहले दिन इतने नामांकन पत्र हुए निरस्त

अल्मोड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के लिए 7, 8 और 9 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। तय तिथि के तहत सोमवार यानि 7 जुलाई से नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

रिटर्निंग आफिसर रितिका पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खंड विकास कार्यालय हवालबाग में 781 नामांकन पत्रों के सापेक्ष पहले दिन 268 नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच के दौरान सदस्य ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद पर 1-1 नामांकन पत्र में त्रुटि पाई गई। दोनों नामांकन पत्रों को अवैध मानते हुए निरस्त कर दिया गया है। जबकि 266 नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए है।

 

हवालबाग विकासखंड में सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान के कुल 1070 पदों के लिए कुल 781 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अन्य नामांकन पत्रों की जांच 8 और 9 जुलाई को संपन्न होगी।

Check Also

रोजगार और सामाजिक अधिकार अभियान: जन-मुद्दों पर एकजुट हुई राजनीतिक-सामाजिक ताकतें, जल्द बनेगा ‘राष्ट्रीय मोर्चा’

-ऊर्जा, कृषि और खाद्य संकट पर दिल्ली में मंथन, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी -वैश्विक अस्थिरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *