Breaking News
upsc, p.c- DNA india
upsc, p.c- DNA india

UPSC CSE Result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप-4 पर लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 (UPSC CSE Result 2021) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

श्रुति शर्मा, rank-1

सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप-4 में लड़कियों ने बाजी मारी है। परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की है।

परिणाम का पीडीएफ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें..

https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2022/05/30/fr-csm-21-engl-300522-1_629487c7b03e4.pdf

Check Also

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की लग्जरी कार चोरी, पत्नी के नाम पर रजिस्टर, जांच में जुटी पुलिस

  नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा की लग्जरी कार दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके …