Breaking News

आजादी की 75वीं वर्षगांठ: SSJ परिसर में कैडेट्स ने निकाली ‘तिरंगा रैली’

अल्मोड़ा। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 24 यू .के. बालिका वाहिनी, एस.एस.जे. कैंपस की एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफीसर कैप्टन (डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया।

अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. ईला साह, कैप्टन (डॉ.) देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कैप्टन (डॉ.) ममता पंत एवं परिसर के अन्य शिक्षकों ने तिरंगा देकर रैली को रवाना किया। रैली कैंपस प्रांगण से होते हुए विश्वविद्यालय कार्यालय तक गई और कैंपस प्रांगण पर वापस आकर रैली का समापन हुआ।


इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा झंडा गीत भी गाया गया। देश का झण्डा लहराए, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा। भारत माता की जय जयकार की गई। कैडेट्स के अलावा इस रैली को भव्य एवं सफल बनाने में परिसर के एन.एस.एस. स्वयंसेवी, 77 एन.सी.सी. बटालियन के कैडेट्स एवं अन्य विद्यार्थियों ने भी बड़़े उत्साह से प्रतिभागिता की।

इस रैली में परिसर के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी भी सम्मिलित हुए। जिसके बाद कैडेट्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने हेतु परिसर में जागरुकता अभियान चलाया।

Check Also

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की …