Breaking News

रुद्रप्रयाग: कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जहां बीजेपी ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चला रही है। वही, दूसरी ओर कांग्रेस ‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’ निकाल रही है। उत्तराखंड की सभी विधानसभाओं में अगस्त क्रांति दिवस 9 अगस्त से इस यात्रा का आयोजन हो रहा है। जिसका समापन 15 अगस्त को होगा।


‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’ के रुद्रप्रयाग प्रभारी पूर्व विधायक मनोज रावत व कार्यक्रम प्रभारी कुलदीप कंडारी, सह कार्यक्रम प्रभारी गणेश तिवारी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजनों ने ग्राम नाला में ललिता माई प्रागंण नाला ग्राम, खुमेरा ग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का सम्मान माल्यार्पण कर व शॉल भेंट कर यात्रा का शुभारम्भ किया।


नाला गुप्तकाशी होते हुए तिरंगा यात्रा ऊखीमठ पंहुची जहाँ राज्य आंदोलनकारी अशोक कैसिव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने तहसील स्थित स्वतंत्रता की 25 वीं वर्षगांठ पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। ऊखीमठ से तिरंगा यात्रा मानसूना पहुंची। मानसूना में भी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का पुष्प माला और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के 80 वें साल और स्वतंत्रता के 75 वें साल में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता को बनाये रखना और देश की सार्वभौमिकता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना है। कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर में जाकर शहीद सेनानियों के आश्रितों का सम्मान किया जा रहा है।


यात्रा में जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष ऊखीमठ राकेश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसाईं, दिनेश ममगाई, कुलदीप कंडारी, डॉ. योगंबर नेगी, प्रदीप रूदिया, प्रदीप धर्मवाण, कुंवर शाह, ताजबार खत्री, रीता पुष्पवान, विरेन्द्र सिंह बुटोला, बसंती देवी, देवेश्वरी नेगी, प्रदीप नेगी, आनंद रावत, मनीष बगवाड़ी, राजेश्वरी सेमवाल, जगत सिंह नेगी सांकरी, शंकर स्वामी, कुंवर सजवान, प्रकाश पंवार, अनिल कुमार, दलवीर सिंह भंडारी भीरी, पोंगी लाल टम्टा, उदय सिंह चौहान, हर्षवर्धन देवालीबनी, सुरेंद्र सिंह नाला, नवदीप नेगी, गजपाल सिंह लमगोंडी, मनोज कुमार लमगोंडी, नंदलाल लमगोंडी, दिगम्बर भंडारी भीरी, दिनेश चंद्र सेमवाल, प्रेम सिंह पादन, प्रेम सिंह सल्या, करमवीर सिंह कुंवर, अरविंद गुसाईं समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

india bharat news logo

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर SBI के एजीएम से मिले गेवाड़ विकास समिति चौखुटिया के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, उठाई यह मांग

  अल्मोड़ा: गेवाड़ विकास समिति चौखुटिया के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र की समस्याओं …