Breaking News

अल्मोड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम में की शिरकत… कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अल्मोड़ा: कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोडो’ अभियान के द्वितीय चरण में शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार में यात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत ने शिकरत की। इस दौरान कांग्रेस ने राष्ट्रीय एकता के नारे का उदघोष करके जनता के बीच नफरत छोड़ो हाथ से हाथ जोडों का नारा दिया।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा हैं। आम जनता हताशा, महंगाई, बेरोजगारी, आपदा और कुशासन से त्रस्त है। जनता में आज विश्वास पैदा करना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश मे जनता में नया विश्वास पैदा करने और जनता की तकलीफों को साझा करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोडों यात्रा निकाली। जिसमें देश की जनता का अभूतपूर्व सहयोग और प्यार राहुल गांधी को मिला। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए हमें जनता में हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को यात्रा को सफल बनाने के लिए आगे आना होगा।

यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, यात्रा के संयोजक अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, अल्मोडा जिला प्रभारी महेश शर्मा, पूर्व प्रांतीय सचिव एंव नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सनवाल, दीवान सतवाल, दीप सिंह डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, देवेन्द्र बिष्ट, शिवराज नयाल, अमरजीत भाकुनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, किशन लाल, कार्तिक साह, जिला महासचिव गीता महरा, भगवती मटेला, प्रीति बिष्ट, दीपा साह, शरद चन्द्र साह, शोभा जोशी, हेम चन्द्र जोशी, सरस्वती मटेला, देवेंद्र बिष्ट पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रोतैला, गोपाल चौहान, रोहित रौतेला, अमित बिष्ट, परितोष जोशी, सरस्वती रोडिया, जया जोशी, नारायण दत्त पांडे, गोपाल शाह, महेश आर्या, लक्ष्मण सिंह, अख्तर हुसैन, अमन अंसारी, नवाज खान, शोभा जोशी, प्रकाश रावत, संजय दुर्गापाल, सुनील जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, वि के भट्ट, प्रताप सत्याल, पंकज कार्की, मनोज जोशी, मदन डांगी, कार्तिक शाह, मयंक बिष्ट, नितिन रावत, नवल बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बंगारी, मनोज बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, शिवराज नयाल, गौरव वर्मा, मनोज वर्मा, पंकज वर्मा, गिरीश धवन, राजेश पालनी, दिनेश जोशी, कमलेश बिष्ट, अनिल कुमार, प्रकाश जोशी, अनिल चावला, देवेंद्र बिष्ट, जीवन भंडारी, ए.के सिकंदर पवार, बहादुर अधिकारी, हिमांशु मेहता, प्रदीप बिष्ट, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

‘एक पेड़ मां के नाम’ पर BJP हवालबाग मंडल की पहल… कसून बूथ में लगाए पौंधे

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत …