Breaking News
Oplus_131072

राउमावि जूड़कफून में स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू, कई विद्यालयों के बच्चे कर रहे प्रतिभाग

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूड़कफून में स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राउमावि जूड़कफून, जीआईसी रेंगल और राउमावि रौन डाल के शिविरार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक पीतांबर दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की स्काउट गाइड का यह शिविर छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा और उनके व्यक्तित्व के विकास में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के ये शिविर छात्र-छात्राओं को राष्ट्र का एक जिम्मेदार तथा जागरूक नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह खड़ायत ने बताया कि शिविर के दौरान शिविरार्थियों को स्काउट और गाइड के विभिन्न कौशलों और गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में सुनीता मेर और बसंती रावत भी प्रशिक्षण दे रहे हैं।

 

यहां पंकज जोशी, नरेंद्र नाथ सिंह, अभिलाषा जोशी, दीप्ति बिष्ट, चेतन जोशी, कृष्ण प्रसाद और विद्यालय के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।

Check Also

earthquake

Big breaking: उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके, यह था केंद्र

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *