Breaking News

कर्नाटक में कांग्रेस मस्त, बीजेपी पस्त… राहुल गांधी बोले- पहली कैबिनेट बैठक में 5 वादे पूरे करेंगे

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: कर्नाटक विधानसभा चुनाव(karnataka assembly election) के लिए वोटों की गिनती जारी है। भाजपा यहां सरकार बचाने में विफल साबित होते दिख रही है। जबकि कांग्रेस 136 सीटों के साथ शानदार जीत की ओर बढ़ रही है। वही, जेडीएस के भी किंगमेकर बनने का सपना धरा का धरा रह गया।

आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई हैं।

वही, रूझान सामने आने के बाद बीजेपी (63 सीटें) ने हार स्वीकार कर ली है। सीएम बोम्मई ने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। बीएस येदियुरप्पा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। हम अपनी हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को मिले जनादेश से राहुल गांधी भी गदगद है। उन्होंने मीडिया से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता से किए सभी वायदे जल्द पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि, ‘हमने कर्नाटक के लोगों से पांच चीजों का वादा किया था, पहली कैबिनेट बैठक में हम इन वादों को हकीकत में बदल देंगे।’

राहुल गांधी ने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

‘एक पेड़ मां के नाम’ पर BJP हवालबाग मंडल की पहल… कसून बूथ में लगाए पौंधे

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत …