Breaking News

शर्मनाक: कुमाऊं में यहां मूक बधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो दरिंदे गिरफ्तार

-पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने 20 जून 2023 को पुलिस कार्यालय में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 9 फरवरी 2023 को चेतन राम व रोहित सैलाल द्वारा वादिनी की गूंगी व बहरी पुत्री को उससे मिलने पिथौरागढ़ लाने के बहाने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में धारा- 376(D) भा.द.वि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला एसआई मेघा शर्मा को सौंपी गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला के.एस रावत ने बताया कि 24 अगस्त को आरोपी रोहित सैलाल (22) पुत्र लालू राम सैलाल, निवासी- ग्राम सैला धारचूला को आर्मी तिराहा धारचूला के पास से गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे आरोपी चेतन आगरी (23) पुत्र देव आगरी, निवासी ग्वाल गाँव थाना धारचूला को 28 अगस्त यानी आज थाना जाजरदेवल पुलिस की मदद से सल्मोड़ा बैरियर थाना जाजरदेवल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी वहां से भागने की फिराक में था। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …