Breaking News

Road accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत एक घायल

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं थे है। टिहरी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाखणीधार ब्लॉक के निरालीधार दपोली सुनाली गांव सड़क मार्ग पर कुमेरुडांग गांव के पास मैक्स वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल का रेस्क्यू कर में उपचार के लिए सीएचसी हिंडोलाखाल में भर्ती कराया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक मैक्स वाहन पालकोट गांव से सवारियां को छोड़कर अंजनीसैंण की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन कुमेरुडांग गांव के पास अचानक अनियत्रिंत होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन दुर्घटना में भीम सिंह नेगी 46 वर्ष पुत्र कर्ण सिंह नेगी, निवासी पालकोट, हरीश लाल 34 वर्ष पुत्र खुणू मिस्त्री निवासी सुनाली गांव की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि बुद्धि प्रकाश 51 वर्ष पुत्र भोला दत्त बिजल्वाण निवासी लणोत्तर गांव जाखणीधार गंभीर घायल हो गया।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …