देहरादून: राजधानी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता हरक सिंह रावत के बेटे के ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की है।
बताया जा रहा है कि कॉर्बेट में घोटाले के मामले में विजिलेंस की टीम ने देहरादून में हरक सिंह रावत के बेटे के श्ंकरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज और छ्द्दिरवाला स्थित पेट्रोल पंप पर छापेमारी की है।
हरक सिंह रावत तक पहली बार विजिलेंस जांच की आंच पहुंची है। राजनीतिक गलियारों में भी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है। मामले में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पूरे मामले पर अब सियासत होना तय है।
निदेशक विजिलेंस वी मुरूगेशन ने छापेमारी की पुष्टि की है। टीम फिलहाल सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ ले गई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News