Breaking News

Teachers Day: ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ से सम्मानित हुए 17 शिक्षक, CM धामी ने की यह घोषणा

देहरादून: भारत में गुरु और शिष्य की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लिहाजा गुरु के अहम योगदान को देखते हुए प्रख्यात शिक्षाविद्ध व ​महान विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। साथ ही शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को राजभवन में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर के 17 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 के लिए 17 शिक्षकों को सम्मानित किया। इन 17 शिक्षकों में 10 प्रारम्भिक शिक्षक, 6 माध्यमिक शिक्षक और एक शिक्षक प्रशिक्षक शामिल है। वही, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्यपाल ने शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने कहा कि शिक्षक न सिर्फ राष्ट्र निर्माता है, बल्कि छात्रों को अपना सर्वस्व देने वाले है। ऐसे में राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान निधि को 10000 से बढ़कर 21000 रुपए किया जाएगा। इसकी घोषणा भी सीएम ने की है।

 

 

इन्हें दिया पुरस्कार

माध्यमिक शिक्षा में अल्मोड़ा से डाॅ. प्रभाकर जोशी, उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल सिंह, देहरादून से संजय कुमार, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद, ऊधमसिंह नगर से निर्मल कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता डाॅ. शैलेंद्र सिंह धपोला को सम्मानित किया गया।

प्रारंभिक शिक्षा में अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लाक से यशोदा कांडपाल, पौड़ी जिले से आशा बुडाकोटी, उत्तरकाशी से संजय कुमार कुकसाल, देहरादून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद्र सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य एवं नैनीताल से डाॅ. आशा बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा।

अल्मोड़ा से डाॅ. प्रभाकर व यशोदा को मिला पुरस्कार

देहरादून राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में अल्मोड़ा जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, स्यालीधार में प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर कार्यरत डॉ. प्रभाकर जोशी व ताड़ीखेत ब्लाक के पौडा कोठार की सहायक अध्यापिका यशोदा कांडपाल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश के प्रतिष्ठित ‘शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23’ से सम्मानित किया गया।

डाॅ. प्रभाकर जोशी को सम्मानित करते राज्यपाल गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, फोटो- इंडिया भारत न्यूज

शिक्षा विभाग के काफी लोक्रप्रिय शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी को ​विगत वर्ष राज्य में शैक्षिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान’ से भी नवाजा जा चुका है। डॉ. जोशी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा नवाचारी शिक्षा में अभिनव प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। विगत कई वर्षों से विभिन्न छात्र केंद्रित वैज्ञानिक शैक्षिक गतिविधियों में स्वयं व विद्यार्थियों सहित कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विगत कई वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत रिजल्ट दे रहे डॉ० जोशी के कई छात्र-छात्राओं ने मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। राष्ट्रीय आई.सी.टी अवार्ड 2015, 2017 व 2020 में एनसीईआरटी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

डॉ. प्रभाकर जोशी व यशोदा कांडपाल की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, मुख्य शिक्षा अधिकारी अम्बादत्त बलौदी, खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पी.एस. जंगपांगी, राइंका स्यालीधार के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों के साथ ही नगर के शिक्षाविदों, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डायट प्रवक्ता डॉ. बी.सी. पांडे, डॉ. गोपाल सिंह गैड़ा, जे.पी. तिवारी, विनोद कुमार राठौर, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …