Breaking News

नंदा देवी मंदिर परिसर में दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आगाज, राधा-कृष्ण के रंग में रंगी सांस्कृतिक नगरी

अल्मोड़ा: जनाष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक नगरी ब्रज के माहौल में रंग गई है। यहा नंदा देवी मंदिर परिसर में मां नन्दा सर्वदलीय महिला समिति का दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का मंगलवार को आगाज हो गया है। देर शाम तक महोत्सव में कार्यक्रमों की धूम मची रही। इस दौरान भारी तादात में लोगों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक मनोज तिवारी की पत्नी ज्योति तिवारी, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, आनंद सिंह बगड़वाल, गोपाल सिंह चौहान आदि अतिथियों ने दीप जलाकर संयुक्त रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। राधा-कृष्ण के वेशभूषा में सज धज कर आए कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। गरबा, डांडिया, समेत कई गढ़वाली व कुमाउंनी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर महिलाओं व बालिकाओं ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व का हमारी संस्कृति के साथ गहरा संबंध है। मां नन्दा सर्वदलीय महिला समिति संस्कृति के संरक्षण के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनांए दी।

 

समिति की सचिव गीता मेहरा ने कहा कि मां नन्दा सर्वदलीय महिला समिति कई साल से यह कार्यक्रम कर रही है। बुधवार को मुरली मनोहर मंदिर से मां नंदा देवी मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। जिसके बाद नंदा देवी मंदिर में बालिकाओं द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेहरा ने कहा कि कई ऐसी महिलाएं हैं जो अपना अधिकांश समय घरेलू कार्यों में ही देती है, ऐसी महिलाओं को आगे लाने व उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने साथ ही अपनी अलग पहचान बनाने के उद्देश्य के साथ समिति उन्हें मंच प्रदान करती है।

 

समिति की व्यवस्थापक बिमला बोरा ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मां नन्दा सर्वदलीय महिला समिति प्रतिबद्ध है। संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए समिति द्वारा साल भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जिनमें मुख्य रूप से महिलाओं को मंच प्रदान किया जाता है।

 

इस मौके पर समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, मनोज वर्मा, अर्जुन बिष्ट, सभासद अमित साह, गंगा पांडे, सुधा पंत, गीता बिष्ट, माया वर्माउपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, गीता आर्या, हरिता नेगी, प्रेमा बिष्ट, निर्मला जोशी, गीता पांडे, राधा राजपूत, दीपा भंडारी, राजेश्वरी जम्याल, ज्योति रावत, मोहनी कनवाल, लक्की वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …