Breaking News
Big news
Big news logo

क्वारब बाईपास बस एवं बड़े वाहनों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद, प्रशासन ने यात्रियों व वाहन चालकों से की यह अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब बाईपास के पास यात्रियों व वाहन चालकों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। जिला प्रशासन ने एक बार फिर मार्ग को अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित कर दिया है। इस दौरान केवल छोटे वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी।

 

प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा बस एवं बड़े वाहन चालकों से क्वारब बाईपास मार्ग का प्रयोग नहीं करने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की अपील की है। संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित कराने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

प्रतिबंध के दौरान प्रशासन द्वारा मार्ग की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति अनुकूल पाए जाने के बाद ही बसों एवं बड़े वाहनों के संचालन के संबंध में अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।

 

इसके अलावा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे मुख्य मार्ग क्वारब में पूर्व के आदेशानुसार सुबह 4 बजे से 9 बजे तक और शाम 3 बजे से 9 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन के लिए खुला रहेगा।

 

Check Also

Pc tiwari uppa

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, सात हजार बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार: पी सी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पी.सी. तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा यूआईआईडीबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *