अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा में विद्यालय के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की, जिससे विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
कक्षा नौ के 11 विद्यार्थियों दिव्या अधिकारी, हर्षित बिष्ट, दिव्यांशु कुमार, चंद्रेश टम्टा, चंदन पांडे, रक्षित तिवारी, हिमांशु आर्या, अभय कुमार, गौरव लटवाल, आयुष सतवाल एवं विवेक कुमार ने सफलता अर्जित की। वहीं, कक्षा छह के मेधावी विद्यार्थियों करन आर्या एवं गुंजन चिलवाल ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पीटीए अध्यक्ष मदन सिंह नगरकोटी एवं एसएमसी अध्यक्ष आशा डालाकोटी सहित अभिभावक शिवराज कपकोटी, कुबेर सिंह, दीप जोशी, दिनेश जोशी, नवीन चंद्र जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया और सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शिक्षक डा. गोविंद सिंह रावत, डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, दीपक पांडे, आशुतोष साह, मदन भंडारी, डॉ. ललित जलाल, डॉ. राजेंद्र रावत, नंदा बल्लभ पांडे, तरुण जैड़ा, रंजना जोशी, श्रेया जोशी, मीना वर्मा, यास्मीन एवं सुनीता चौधरी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
India Bharat News Latest Online Breaking News