Breaking News

Almora: भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर Congress ने निकाली पदयात्रा, कहा- जल्द होने वाला है bjp का सत्ता से पलायन

अल्मोड़ा: भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस देशभर में जगह-जगह पदयात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम जिला मुख्यालय में भारत जोड़ो यात्रा अभियान के जनपद प्रभारी एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।

माल रोड में जीबी पंत पार्क से कांग्रेस कार्यालय तक निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस के सभी फ्रंटल महिला कांग्रेस, सेवादल, यू​थ कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला प्रभारी महेश शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और धर्म के नाम पर वोट अर्जित करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम देश में लोगों को बांटना और समुदायों के बीच नफरत फैलाना है। ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ विवाद पर शर्मा ने कहा कि I.N.D.I.A. संगठन बनने के ​बाद केंद्र सरकार बौखलाई हुई है और उसे झूठा साबित करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि लोग अब समझ चुके है जल्द ही भाजपा का सत्ता से पलायन होने वाला है।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी 4 हजार किमी से अधिक और 12 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेश से होकर 150 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की जनता में नया विश्वास पैदा किया। जिसका परिणाम हिमाचल और कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम है।

पदयात्रा में ये लोग रहे शामिल-

पदयात्रा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य, सेवादल जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, जिला महामंत्री गीता महरा, मनोज शर्मा, पी.सी.सी सदस्य गोपाल चौहान, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन.डी पाण्डेय, लीला जोशी, दीपा गोस्वामी, निर्मला काण्डपाल, प्रकाश रावत, डॉ. मनोज जोशी, दिनेश पिलख्वाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव, विपुल कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रूची कुटौला, बाल विक्रम सिंह रावत, दीपेश कांडपाल, शरद साह, नवल बिष्ट, शंशाक तिवारी, भुवन अधिकारी, एजाज कुरैशी, कमला देवी, शालू चौधरी, मीरा देवी, रंजना टम्टा, आशा थापा, किरन आर्या, तारा भंडारी, बीना पांडे, मनोज शर्मा, नाजिम कुरैशी, जगदीश पांडे, विक्रम बिष्ट, मनोज कुमार जोशी, महिपाल राजपूत, लीला जोशी, दीपा गोस्वामी, गोपाल चौहान, विशाल साह, शशांक तिवारी, अरविंद रौतेला, दीपांशु जोशी, भुवन अधिकारी, रोहित रौतेला, देवेंद्र बिष्ट, कमल पंत, निर्मल रावत, ललित सतवाल, चंदन कुमाऊंनी, उमेश गुरुरानी, संजू सिंह, हिमांशु मेहता, कार्तिक साह, संजीव सिंह कर्मयाल, सावित्री देवी, तारु तिवारी, केवल सती, दानिश खान, सौरव कुमार, जयवर्द्धन तिवारी, दिनेश बोरा, आयुष टम्टा, त्रिलोक थापा, निखिल थापा, नवीन कुमार, पुष्पा पांडे, जया जोशी, लता जोशी, तारा तिवारी, आशा शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …