Breaking News

पूर्व विधायक महेश नेगी कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में इंडियन टीम के मैनेजर के रूप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

 

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): उत्तराखंड ओलंपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेश नेगी आगामी कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके भारतीय टीम का हिस्सा बनने पर खेल प्रेमियों और क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

पूर्व विधायक महेश नेगी ने बताया कि पावरलिफ्टिंग इंडिया के महासचिव एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता पीजे जोसेफ द्वारा जारी पत्र में उन्हें 17 से 27 सितंबर 2026 तक कनाडा के विन्नीपेग में आयोजित होने वाली पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए मैनेजर नियुक्त किया गया है।

 

पत्र के अनुसार, कॉमनवेल्थ सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर क्लासिक तथा इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियनशिप की विभिन्न प्रतियोगिताओं में वे भारतीय खिलाड़ियों और देश के लिए मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

 

प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ जिम्मेदारी मिलने के बाद महेश नेगी आवश्यक प्रपत्रों और औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसे द्वाराहाट और उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताते हुए महेश नेगी को बधाई दी है।

Check Also

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

अल्मोड़ा: जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *