अल्मोड़ा: बागेश्वर उपचुनाव में पार्वती दास को मिली जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता काफी खुश है। चौघानपाटा में भाजपा कार्यकताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
कार्यकताओं ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने पार्वती दास को जीताकर स्व. चंदन राम को श्रद्धांजलि दी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का प्रतिफल बताया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित शाह, महामंत्री मनोज जोशी, अर्जन बिष्ट, गोविंद मटेला, राजा खान, कृष्णा बहादुर, अजय वर्मा, रमेश लाल, मनीष जोशी, उषा शर्मा, रेखा आर्या, भावना तिवारी, लोकेश कालाकोटी, पीयूष कुमार, मनीष बिष्ट, आनन्द कनवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लमगड़ा व चौमू में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बागेश्वर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याक्षी पार्वती दास के जीत दर्ज करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने लमगड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ और प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने चौमू गांव में कार्यकर्ताओं के साथ में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News