अल्मोड़ा: जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने दुनिया को देखने से पहले ही नवजात से उसकी जिंदगी छीन ली। घटनास्थल पर नवजात के शव को जिसने भी देखा उसका कलेजा फट गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
नगर के त्रिपुरासुंदरी वार्ड के स्यूनराकोट मोहल्ला निवासी, नमिता साह घर के पास बंजर खेतों में चारा चुग रही गाय को लेने वहां गई। वहां महिला को खेत के कोने में कुछ कपड़े दिखाई दिए। नजदीक जाकर देखा तो वहां एक नवताज की लाश पड़ी थी। यह देख महिला के होश उड़ गए। उन्होंने आस पास के लोगों की इसकी सूचना दी।
ये भी पढ़ें-
लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू सूचना के बाद घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद धारानौला चौकी इंचार्ज एसआई दिनेश परिहार व कोतवाली में तैनात महिला एसआई पूनम रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने आस पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि शव काफी दिन पुराना होने के चलते काफी सड़ गल चुका है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News