Breaking News

उत्तराखंंड में 2 लाख वोटर गायब, मतदाताओं की संख्या भी घटी, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रदेश में बूथ-दर-बूथ किए गए सर्वेक्षण में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। उत्तराखंड में दो लाख वोटर गायब हैं। निर्वाचन कार्यालय ने इन सभी को नोटिस जारी कर दिया है। वही, प्रदेश में वोटरों की कुल संख्या में 24067 की कमी दर्ज की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं, मतदेय स्थलों आदि से संबंधित जानकारी प्रेस वार्ता में दी।

प्रदेश में इस बार निर्वाचन कार्यालय की ओर से बूथ-बूथ में घर-घर सर्वेक्षण कराया गया। इसके लिए विशेष टीम लगाई गई थीं। 1,91,376 मतदाता ऐसे पाए गए जो कि सर्वे के दौरान गायब थे। आसपास के गांव, मोहल्ले वालों ने उनके वहां न होने की बात कही। इन सभी को निर्वाचन कार्यालय ने नोटिस जारी कर दिया है। सात दिन में उन्हें जवाब देना है। इसके बाद एआरओ (एसडीएम), एईआरओ (तहसीलदार) इनका निस्तारण करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया कि 27 जनवरी को प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 81,67,568 थी, जिसमें 42,35,953 पुरुष, 39,31,320 महिला, 295 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। 27 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 81,43,501 हो गई है, जिसमें 42,18,089 पुरुष, 39,25,143 महिला, 269 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

वोटर बनाने को चलेगा विशेष अभियान

लोकसभा चुनाव से पहले नए मतदाता बनाने का अभियान चल रहा है। 4, 5, 25 और 26 नवंबर को मतदाता बनाने का विशेष अभियान चलेगा। जिसमें बीएलओ बूथ पर उपलब्ध रहेंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अगले साल 5 जनवरी को किया जाएगा। इसी सूची के आधार पर लोकसभा चुनाव होने हैं।

 

80 साल से अधिक आयु के हैं 1.60 लाख मतदाता

राज्य में 80 साल से अधिक आयु के 160161 मतदाता हैं। इसके अलावा 18-19 आयु वर्ग में 42562, 20-29 आयु वर्ग में 1595824, 30-39 आयु वर्ग में 2256990, 40-49 आयु वर्ग में 1716260, 50-59 आयु वर्ग में 1196140, 60-69 आयु वर्ग में 754938, 70-79 आयु वर्ग में 420626 मतदाता हैं।

किस जिले में कितने मतदाता गायब

जिला- संख्या
उत्तरकाशी- 5,969
चमोली- 8,889
रुद्रप्रयाग- 5,354
टिहरी गढ़वाल- 14,670
देहरादून- 25,682
हरिद्वार- 26,944
पौड़ी गढ़वाल- 16,851
पिथौरागढ़- 8,291
बागेश्वर- 10,321
अल्मोड़ा- 15,172
चंपावत- 8,699
नैनीताल- 17,677
ऊधमसिंह नगर- 26,857

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

breaking

संदिग्ध हालत में मंदिर के पास मिला युवती का शव, मचा हड़कंप

-पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखा, शिनाख्त के प्रयास में …