अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षा संकाय की प्राध्यापिका डॉ. रिजवाना सिद्दीकी (Dr. Rizwana Siddiqui) को वर्ष 2023 का ‘एशिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से नवाजा गया है। यह अवार्ड एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा डॉ. सिद्दीकी को भेंट किया गया।
डॉ. रिजवाना सिद्दीकी को यह अवार्ड उन्हें विगत वर्षों में किए गए शोध कार्य, पुस्तक लेखन में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर एमटीटीवी द्वारा प्रदान किया गया है। इससे पहले साल 2022 में उन्हें राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
डॉ. रिजवान सिद्दीकी को इस अवार्ड से सम्मानित होने पर एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट समेत सभी शिक्षकों व स्टाफ ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।