Breaking News
cm pushkar singh dhami
cm pushkar singh dhami

Big breaking: धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, महालक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, इन फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। समान नागरिक संहिता के अब तक के कार्यों को कैबिनेट में रखा गया। सरकार ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना में बदलाव का निर्णय लिया है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।

 

कैबिनेट में ये इन फैसलों पर लगी मुहर-

-समूह ग के पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग को दी थी। मृतक आश्रित के समूह ग के पद चाहे लोक सेवा आयोग की परिधि में भी आए, भर्ती की जाएगी।
-मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना में पहले केवल दो बालिका के जन्म में किट दी जाती थी। अब लड़का हो या लड़की। किट दी जाएगी।
-रोडवेज में मृतक आश्रित के 195 पदों को अनफ्रीज किया गया।
-आवास नाले से दूरी 50 के बजाय पांच मीटर की गई। पेट्रोल पंप के लिए नदी से 150 मीटर रहेगी।
-समान नागरिक संहिता के अब तक के कार्यों पर कैबिनेट को बताया और अनुमोदन लिये गए। जो आदेश अब तक गए

-कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना में 100 मासिक से 350, 200 को 700, 400 को 1400 किया गया। बीमा एक लाख से बढ़कर पांच लाख, दो लाख से बढ़कर पांच और चार लाख से बढ़कर 10 लाख किया गया।
-उद्योगों के नक्शे अब सीड़ा ही पास करेगा। पुरानी व्यवस्था बदली।
-अंत्योदय व बीपीएल कार्ड धारकों को हर महीने आठ रुपये किलो के हिसाब से एक किलो नमक मिलेगा।
-देहरादून में ट्रांसपोर्ट नगर में पशु चिकित्सालय में आउट सोर्स से भर्ती।
-उत्तराखंड के हर ब्लॉक में एक-एक मोबाइल वैन फ़ॉर पशु देने को सरकार खर्च करेगी। चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सालय के यूजर चार्ज का 75% वो अपने पास रखेगा और 25% ट्रेजरी में जमा कराएगा।

-मेडिकल कॉलेज में पीजी करने वालों को बांड भरना पड़ता है। मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट की कमी थी। इसे देखते हुए तय हुआ कि अब उन्हें एक के बजाय दो साल बतौर सीनियर रेजिडेंट रहना होगा।
-मुख्य विकास अधिकारी के दो पद अब उपायुक्त परियोजना के तौर पर भरे जाएंगे। कैबिनेट के संज्ञान में लाया गया।

 

यह फैसले भी हुए-

आईटी विभाग : पूर्व के ढांचे में कुछ पदों का वेतन कम किया गया, तब विचलन से किया था। अब कैबिनेट के संज्ञान में लाया गया।
राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस के लिए 327 नए पदों की स्वीकृति। इसमें कॉन्स्टेबल, सब इंस्पेक्टर सहित सभी पद। पुलिस भर्ती में ये पद शामिल होंगे।
-शिथिकरन नियमावली सभी वर्गों के लिए 30 जून 2024 तक लागू होगी।
-यूपीएससी, आर्म्ड फोर्सेज की प्री परीक्षा पास करने वालों को मेन की तैयारी के लिए अब 50 हजार के बजाय एक लाख मिलेंगे। इस साल 70 युवाओं को लाभ मिला है। अब तक करीब 300 को मिला।
– ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के जितने भी स्टेशन है उनके 400 मीटर तक का मास्टर प्लान बनेगा। एक साल के लिए यहां किसी भी तरह के निर्माण पर रोक। इस रेल लाइन में हैं 11 स्टेशन।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …