Breaking News

अल्मोड़ा: जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी, भाजपा ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन

अल्मोड़ा: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 99वीं जयंती है। भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय समेत सभी बूथों में उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पहले भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

नगरपालिका सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि अल्मोड़ा जिले के प्रत्येक बूथ में आज कार्यक्रम कर पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम अटल के राजनीतिक व सामाजिक जीवन में ‌प्रकाश डाला। बहुगुणा ने कहा कि स्व. अटल की सरकार में बनी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज भी लोगों को मिल रहा है। अटल आज भी समस्त भारत वासियों के दिलों में अपनी सुशासन नीतियों व कविताओं के जरिए जिन्दा है।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे राजनेता थे, जो चार राज्यों के छह लोकसभा क्षेत्रों की नुमाइंदगी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बलरामपुर, गुजरात के गांधी नगर, मध्यप्रदेश के ग्वालियर और विदिशा, नई दिल्ली से संसदीय सीट से चुनाव जीतने वाले बाजपेयी इकलौते नेता हैं। उन्होंने कहा कि 1951 में आरएसएस के सहयोग से भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी रणजीत सिंह भण्डारी, बंशी लाल कक्कड़, नरेश वर्मा, डा. रमेश चंद्र पांडे, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री मनोज जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी महामंत्री उषा शर्मा, तारा जिना, चम्पा पाण्डे, नेहा उप्रेती, रमा जोशी, दर्शन रावत, आनन्द कनवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, दिनेश मठपाल, धर्मवीर आर्य, मुकुल कुमार, पीयूष कुमार, आशीष गुरुरानी, मुस्तकीम, दीक्षांत पवार, दीपक कपूर, रवि कुमार, अजय कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व पीएम अटल ने राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी: पिलख्वाल

भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा आफिसर्स कॉलोनी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम अटल ने निस्वार्थ भाव से देश की और समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। भाजपा ​मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल के कार्यकाल में देश को कई बार गौरवान्वित होने का मौका मिला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उनके विचारों का अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

पत्रकारों से अभद्रता पर भड़के विधायक मनोज तिवारी, नर्सिंग कॉलेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा: नगर में एक निजी नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा हाल ही में पत्रकारों के …