अल्मोड़ा: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर माँ अम्बे इंस्टिट्यूट धारानौला में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय युवा मतदाता भारत का भाग्य विधाता मतदान का महत्व था।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत का गौरव जिस प्रकार विश्व पटल पर रखा, उसे आज के युवाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन प्रत्येक युवा को जानना चाहिए। जोशी ने सभी युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने व उनके पदचिन्हों में चलने का आह्वान किया। इस दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में संदीप सिंह, प्रकाश बिष्ट, चन्दन बहुगुणा, कन्हैया बिष्ट, पारस काण्डपाल, पंकज बोरा समेत इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


