Breaking News

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग): सीवर लाइन निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर ने बुलेट सवार पूर्व प्रधान को कुचला, मौत

अल्मोड़ा: जाखनदेवी क्षेत्र में सीवर लाईन निर्माण कार्य के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर चालक ने बुलेट सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया। आनन-फानन में घायल को बेस अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

अपडेट खबर यहां पढ़ें-

जाखनदेवी हादसा अपडेट: अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

 

घटना आज दोपहर की है। हवालबाग ब्लाक के बिमौला निवासी हरीश सिंह अपनी बुलेट से अल्मोड़ा बाजार को आ रहे थे। लक्ष्मेश्वर में सीवर लाइन कार्य में लगे एक ट्रैक्टर चालक ने बुलेट को टक्कर मार दी। जिससे हरीश सिंह ने ट्रैक्टर के नीचे आ गए।

 

 

स्थानीय लोग उन्हें बेस अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक ने बताया कि घायल व्यक्ति के पेट व चेस्ट में चोट थी। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कई जनप्रतिनिधि व अन्य लोग बेस अस्पताल पहुंच चुके है।

 

 

Check Also

पंचायत चुनाव 2025:: प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की हुई जांच, पहले दिन इतने नामांकन पत्र हुए निरस्त

अल्मोड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के …

preload imagepreload image
16:31