Breaking News

नमो नवमतदाता सम्मेलन: PM मोदी ने वर्चुअली फर्स्ट टाइम वोटर्स से की बात

 

अल्मोड़ाः भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर आज पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया।

कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। वही, पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

 

 

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री पारस कांडपाल ने किया।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी महेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक प्रकाश सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्हैया बिष्ट, भैसियाछाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश वाणी, मंडल महामंत्री कनक, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत, अमित मेहता, बालम सिंह मेहता, मोहित बिष्ट, शुभम चौहान, खजान पांडे, पंकज भारतेंदु, हिमांशु नाथ गोस्वामी, जयदीप पांडे समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

बड़ा हादसा: एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, पांच जवान बलिदान, को-पायलट घायल

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन …