Breaking News
Logo india bharat news
Logo, india bharat news

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन कल, नई कार्यकारणी के लिए होगा चुनाव

 

अल्मोड़ाः डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जिला इकाई द्विवार्षिक अधिवेशन 28 जनवरी यानि कल फार्मेसी संघ भवन बेस में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा मौजूद रहेंगे।

 

 

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डी के जोशी ने बताया कि अधिवेशन में फार्मासिस्टों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारणी के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने जिले के सभी फार्मासिस्टों से अधिवेशन में हिस्सा लेने की अपील की है।

इस अधिवेशन में संघ की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश पांडे सहित प्रांतीय पदाधिकारी व मंडलीय पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

 

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …