Breaking News

GIC स्यालीधार में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, PM मोदी ने बच्चों को दिए परीक्षा में सफलता के टिप्स

 

अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय से लगे जीआईसी स्यालीधार में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कक्षा 6 से 12 के सभी विद्यार्थियों ने लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों को परीक्षा में सफलता के टिप्स देते हुए उनसे तनावमुक्त होकर परीक्षा को एक उत्सव मानते हुए इसका सामने करने की बात कही।इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अम्बा दत्त बलौदी भी मौजूद रहे।

 

 

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चौखुटिया चंदन सिंह बिष्ट, उपखंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग सुरेश चंद्र आर्या, उप खंड शिक्षाधिकारी हवालबाग सुरेश चंद्र आर्या, विधायक प्रतिनिधि विमल कुमार, एसएमसी अध्यक्ष हेमा नेगी तथा अन्य अभिभावक आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम के बाद अधिकारियों व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। अंत मे प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडेय द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडेय, शिक्षक हरीश चंद्र आर्या, डॉ. प्रभाकर जोशी, देवकी नंदन जोशी, श्वेता राणा, ललित मोहन तिवारी, महेंद्र प्रकाश, भावना धपोला, शिवराज बनकोटी, नीतू कर्नाटक, रेनू मेहता, ऋचा रानी गौरव बिष्ट, गीता पांडे, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …