अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है। जिनमें अल्मोड़ा से गौरव पांडे को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
गौरव पांडे मूल रूप से बरतोली, जागेश्वर के रहने वाले हैं। उनकी राजनीतिक शुरुआत छात्र जीवन से हुई। जहाँ सत्यवती कॉलेज दिल्ली में उन्हें लगातार तीन साल संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली विश्वविद्यालय में भी वे सचिव पद पर रहे।
कॉलेज के इन दायित्वों के साथ वो ABVP की प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मिलित हुए। छात्र राजनीति के बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में सम्मलित हुए उनके संगठन के प्रति लगाव को देखते हुए उन्हें जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड राज्य का प्रभारी बनाया गया।
भाजपा में आने के बाद उन्हें उत्तराखंड राज्य का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया और आज उनके दायित्वों को बढ़ाते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News



