Breaking News
Oplus_0

अल्मोड़ा के जन्मेजय अंतर्राष्ट्रीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेने के लिए नॉर्थ मैसेडोनिया रवाना

अल्मोड़ा: नगर निवासी जन्मेजय तिवारी नॉर्थ मैसेडोनिया (North Macedonia) की राजधानी स्कोप्जे में इस हफ्ते हो रहे अंतर्राष्ट्रीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। इस शिविर में दुनिया के प्रमुख युवा संगठनों और नेतृत्वकारी युवाओं के बीच आपसी समन्वय एवं नीतिगत परिवर्तन के आधारों पर विचार-विमर्श प्रस्तावित है।

जन्मेजय वहां नेशनल डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूट (N.D.I.) नॉर्थ मैसिडोनिया के आमंत्रण पर जा रहे हैं। इस दौरान सोमवार को युवा प्रतिनिधियों की नॉर्थ मैसेडोनिया रिपब्लिक की प्रेसिडेंट गोर्दाना सिलजानोवस्का-दावकोवा के साथ मुलाकात एवं वार्ता भी होनी है।

नेशनल डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूट ने कहा है कि इस युवा नेतृत्व शिविर में युवाओं को आज की चुनौतियों और जटिलताओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए हित समूहों के बीच समन्वय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जटिल मुद्दों की पैरवी, और युवाओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए नीतिगत परिवर्तन के आधार तैयार करने के साथ, शिविर ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने का प्रयास करेगा जहां सभी हित और समूह मिलकर काम कर सकें।

जन्मेजय तिवारी स्व. मंजू तिवारी एवं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी के पुत्र हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को लेकर हर साल होने वाले वैश्विक सम्मेलन कॉप 26, 27, 28 में, ताइवान में हुए यूथ लीडरशिप एवं जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम में और स्वीडन व अन्य देशों में भी प्रतिनिधित्व किया है।

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …