Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

अल्मोड़ा। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री प. नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पंडित नेहरू के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। एक नवजात शिशु समान मिले देश को उन्होंने जिस सांचे में ढाला, उसी की परिणीति आज हम सबके सामने एक स्वावलंबी और मजबूत राष्ट्र के तौर पर खड़ी है। उनके विजन से ही आज देश और इसका लोकतंत्र इतना मजबूत हो सका है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद जोशी, राधा बिष्ट, आनंद सिंह बगडवाल, पीतांबर पांडे, गीता मेहरा, मनोज सनवाल, मनोज कुमार जोशी, एनडी पांडे, बीके भट्ट, विक्रम बिष्ट, मनोज बिष्ट, देव सिंह कनवाल, शोभा जोशी, महिपाल सिंह राजपूत, रमेश नेगी, दीवान सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।

Check Also

Almora: हॉकी व बेसबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे अजय कनवाल का निधन, हॉकी एसोसिएशन ने जताया शोक

अल्मोड़ा: हॉकी और बेसबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके नगर से सटे खत्याड़ी …