Breaking News

अल्मोड़ा:: अचानक खाई की ओर लटका ट्रक, ऐसे टला सड़क हादसा, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ एनएच में कालीधार से आगे एक बड़ा सड़क हादसा से टल गया। हल्द्वानी से निर्माण सामग्री लेकर धौलछीना जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई की ओर से लटक गया।

घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। ट्रक चालक अंकित सिंह ने बताया कि सामने से आ रही कार को पास देने के लिए उसने अचानक ब्रेक लगाया। ढलान में होने के चलते लोडेड ट्रक का पिछला टायर सड़क से बाहर चले गया। जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा खाई की ओर लटक गया। गनीमत रही कि सड़क किनारे चीड़ के पेड़ से टकराने के बाद ट्रक सड़क पर ही रूक गया। और खाई में गिरने से बाल बाल बच गया। और एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।

घटनास्थल के पास गहरी खाई है। बाद में निर्माण सामग्री को दूसरे ट्रक में शिफ्ट गया। जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को खींच कर सड़क पर लाया गया।

Check Also

गैरसैंण सत्र पर मनोज तिवारी का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर चर्चा से बच रही सरकार

अल्मोड़ा: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र खत्म हो गया लेकिन सियासी घमासान अब भी …