Breaking News

अल्मोड़ा पहुंचे अपर निदेशक पशुपालन, विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा। अपर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ भूपेन्द्र सिंह जगपांगी द्वारा जिले की विभिन्न संस्थाओं का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने सदर पशु चिकित्सालय, सदर भैंसवाड़ा प्रक्षेत्र, पशु चिकित्सालय एनटीडी, कार्यालय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं सदर पशु चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर निदेशक डॉ जगपांगी ने संचालित विभागीय योजनाओं पशुगणना, भारत पशुधन एंट्री, एसएलएम की समीक्षा तथा लक्ष्यों की निर्धारित समय में पूर्ति

के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। इस क्रम में उन्होंने जिले के विभागीय संस्थाओं कुक्कुट प्रक्षेत्र हवालबाग, पशु चिकित्सालय हवालबाग, दौलघाट, मजखाली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पशु चिकित्साधिकारी कृत्रिम गर्भाधान की शत प्रतिशत एंट्री भारत पशुधन ऐप में करने, कृत्रिम गर्भाधान का फॉलोअप करने, पशुधन बीमा में प्रगति लाने व सभी विभागीय लक्ष्यों को माह मार्च तक पूर्ण पूर्ण करना सुनिश्चित करें। एडी ने नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना में ग्राम मझोली में स्थापित कुक्कुट यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल, डॉ मुकेश पांडे, डॉ मनोज पांडे, डॉ अंकिता ज्योति व पान सिंह परिहार मौजूद रहे।

Check Also

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

  अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के …