Breaking News
breaking
breaking

पांडेखोला स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में चूक, एक नाबालिग हुआ फरार

अल्मोड़ा: पांडेखोला स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से एक नाबालिग सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

वही जैसे ही घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली तो उनके भी हाथ पांव फूल गए। फिलहाल नाबालिग की खोजबीन की जा रही है। फरार किशोर मूल रूप से नेपाल व वर्तमान में पिथौरागढ़ का रहने वाला है।

राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक शंकर अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत कर दी है। नाबालिग की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गयी है।

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …