Breaking News
Oplus_131072

महेश नयाल के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा भैसियाछाना मंडल ने मनाया जश्न, मिष्ठान वितरण किया

अल्मोड़ा: भाजपा ने सांगठनिक जनपद अल्मोड़ा में महेश नयाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। महेश नयाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

महेश नयाल के जिलाध्यक्ष बनने पर भैसियाछाना मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। और पार्टी पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत ने कहा कि महेश नयाल लंबे समय से पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप कर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। महेश नयाल के जिलाध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से संगठन को और मजबूती मिलेगी। महेश नयाल को ​​जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर मंडल अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं ने जिला व प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताया है।

यहां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत के अलावा वंशी पाण्डेय, भीम सिंह, बंशीधर भट्ट, प्रमोद पाण्डेय, आन सिंह, श्याम सिंह, रमेश चंद्र, केवलानंद भट्ट, विनोद पांडेय, गोविंद बल्लभ, राजेन्द्र सिंह, हीरा बल्लभ, राम दत्त सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …