Breaking News

हिदू सेवा समिति ने निकाली सांस्कृतिक शोभा यात्रा, माहौल हुआ भक्तिमय

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में नव संवत्सर व चैत्र नवरात्र के मौके पर हिदू सेवा समिति ने नगर में सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली। जिसमें महिलाओं, स्कूली बच्चों, कलाकारों के साथ ही कई लोगों ने शिरकत की।

इस दौरान भजन-कीर्तन गायन से माहौल पूरा भक्तिमय रहा। सिद्धनौला से शुरू हुई यात्रा यात्रा नंदादेवी मंदिर पहुंची, जहां कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हिंदू सेवा समिति द्वारा विगत दस वर्षों से इस शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सुरक्षा और सहयोग है।

यहां समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, संस्थापक सुशील साह, उपाध्यक्ष किशन लाल, मनोज वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सचिव वकुल साह, मुकुल जोशी, संजय अग्रवाल, दिनेश मठपाल, आशीष वर्मा, भैरव गोस्वामी, वैभव पांडेय, गुंजन चम्याल, दीपक कुमार, कमलेश मेर, दर्शन रावत, प्रधान पूरन रौतेला, गीता मेहरा, विमला बोरा, गंगा पांडे, कीर्ति साह, सारिका साह, संजय वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

पत्रकारों से अभद्रता पर भड़के विधायक मनोज तिवारी, नर्सिंग कॉलेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा: नगर में एक निजी नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा हाल ही में पत्रकारों के …