Breaking News

दायित्व मिलने के बाद गृहनगर पहुंचीं गंगा बिष्ट, बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

अल्मोड़ा। उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता विकास परिषद का दायित्व मिलने के बाद पहली बार गृह नगर पहुंची गंगा बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगर के प्रवेश द्वार लोधिया से जुलूस की शक्ल में उन्हें गाजे बाजे के साथ नगर तक लाया गया। इस दौरान जगह-जगह क्षेत्रीय लोगों, महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से बिष्ट स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

लोधिया पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गंगा बिष्ट का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में गजब के उत्साह का माहौल दिखा। इसके बाद नगर के एक होटल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में गंगा बिष्ट को सम्मानित किया गया।

इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री गंगा बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगी। महिलाओं के उत्थान के लिए लघु व कुटीर उद्योग, लखपति दीदी योजना और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों पर काम करेंगी।

स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, रवि रौतेला, धमेंद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, दर्शन रावत, पंकज जोशी, सौरभ वर्मा, प्रेम लटवाल, आशीष जोशी, हिमांशु अधिकारी, आनंद कनवाल, सुनील बिष्ट, राजेश बिष्ट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: दो चचेरे भाई गांजा तस्करी में अरेस्ट, पिकअप में सब्जी बताकर गांजा कर रहे थे पार

अल्मोड़ा। नशे की तस्करी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। …